बिजनौर, जून 19 -- कोर्ट के आदेश पर नगर पालिका परिषद नहटौर के वार्ड संख्या एक के मतपत्रों की पुन: मतगणना धामपुर तहसील सभागार में कराई गई। मतगणना शांति पूर्ण ढंग से संपन्न हुई। बता दें कि नगर निकाय चुनाव में अंतर्गत नगर पालिका नहटौर की वार्ड नंबर एक से शहाना बेगम ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी पूनम को मात्र एक मत से पराजित किया। जिस पर पूनम ने मतगणना में धांधली का आरोप लगाया था। पूनम ने पुन: मतगणना की मांग करते हुए अपर जिला एवं सत्र न्यायालय में याचिका दायर की थी। जिस पर अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने 20 मई को जिला निर्वाचन अधिकारी को सभी पक्षों की मौजूदगी में वीडियोग्राफी कराते हुए पुन: मतगणना कराकर परिणाम रिपोर्ट एक माह के अंदर न्यायालय में पेश करने के आदेश जारी किए थे। 18 जून बुधवार को तहसील के सभागार में एसडीएम रितु रानी की देखरेख में पुनः म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.