रांची, जनवरी 8 -- रांची। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर गुरुवार को एक विमान रद्द रहा। वहीं, कुछ विमान देर से आए। सुबह में दिल्ली में कुहासा के कारण सुबह 8.35 बजे रांची आनेवाला इंडिगो का विमान रद्द रहा। वहीं, दिन में दस बजे बेंगलुरु से आनेवाला एयर इंडिया का विमान एक घंटा देर से आया। यह विमान तकनीकी कारणों से देर से आया। जानकारी के मुताबिक, बेंगलुरु में कॉकपिट में कुछ समस्या आ गई थी। इसके कारण यह विमान वहां से एक घंटा विलंब से उड़ा। वहीं, शाम को इंडिगो की कोलकाता-रांची, हैदराबाद रांची, अहमदाबाद रांची करीब एक घंटे विलंब से रांची आया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...