मुंगेर, फरवरी 18 -- हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। हवेली खड़गपुर थाना पुलिस ने एक वारंटी सहित एक शराबी को गिरफ्तार किया। प्रशिक्षु डीएसपी सह हवेली खड़गपुर थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार तिवारी ने बताया कि हवेली खड़गपुर थाना कांड संख्या 202/25 का नामजद मुंगेर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा निवासी शंकर यादव का पुत्र गुड्डू यादव को उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। वही अनुमंडल कार्यालय मार्ग से पुलिस की गश्ती टीम ने शराब के नशे में धुत नगर के महादेवपुर निवासी अजय पंडित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ---------------------------------

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...