कुशीनगर, जनवरी 8 -- कुशीनगर। विशुनपुरा ब्लॉक के माघी कोठीलवा गांव में बलुआ टोला से ध्रुव सिंह टोला तक जाने वाली दो पिच सड़क का निर्माण तीन वर्ष पूर्व जिला पंचायत निधि से किया गया था, जो एक वर्ष के अन्दर ही टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई थी। एक माह पूर्व सड़क की पंचिंग कार्य कराया गया। लेकिन ठेकेदार द्वारा मानक से कार्य नहीं कराने के वजह से टूटे हुए गड्ढे में भरी गईं गिट्टियां रोड पर बिखर गई हैं, जिसको लेकर ग्रामीणों ने सदर विधायक से शिकायत किया है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने से लोगों में नाराजगी है। माघी कोठीलवा गांव में बलुआ टोला शिव चौहान के घर से माघी ध्रुव सिंह टोला तक जाने वाली दो किलोमीटर लम्बी पिच सड़क का निर्माण तीन वर्ष पूर्व जिला पंचायत निधि से कराया गया था। उस समय भी ठीकेदार द्वारा मानक का ख्याल नहीं रखा गया, जिस वजह से एक वर्ष के...