पीलीभीत, अप्रैल 23 -- रेलवे स्टेशन सेपुलिस चौकी तक बनाई गई सड़क एक वर्ष भी नहीं टिक सकी। अभी से ही सड़क उखड़ने लगी है और गड्ढे होने लगे है। सड़क की उखड़ी हुई बजरी से दुकानदारों को खतरा उत्पन्न हो गया है। वाहनों के गुजरने से बजरी उछलकर दुकानों पर जा रही है। सड़क की हालत को लेकर दुकानदारों में रोष देखा जा रहा है। बड़ी लाइन की ट्रेन का संचालन होने से पहले रेलवे स्टेशन के कार्य के दौरान करीब एक साल पहले पुलिस चौकी से स्टेशन तक दोनों ओर रोड को बनाया गया था। सड़क बनने के दौरान की इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल खडे होने लगे थे। दुकानदारों ने इसका विरोध किया था। इसके बाद भी ठेकेदार की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया गया। ट्रेनों का संचालन होने के बाद जहब सड़क पर वाहनों का दबाव हुआ तो अब एक साल के भीतर ही सड़क जगह-जगह से उखड़ने लगी है। बजरी सड़क पर बिखर गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.