मेरठ, जून 7 -- सांसद अरुण गोविल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 11 साल देश और दुनिया के लिए बेमिसाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि संकल्प से सिद्धि तक मोदी सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियां इतनी हैं कि बयां नहीं की जा सकती। इसके साथ ही उन्होंने पिछले एक साल में मेरठ के लिए कई उपलब्धियां बताईं। कहा कि मेरठ के लिए एक्सप्रेस वे, रैपिड, हाईवे बड़ी उपलब्धियां हैं। 'हिन्दुस्तान से बातचीत में सांसद अरुण गोविल ने कहा कि 2014 में भाजपा ने एक संकल्प के साथ सत्ता संभाली थी, जो आज 2025 में 'संकल्प से सिद्धि की दिशा में स्पष्ट रूप से साकार होता दिखाई दे रही है। मोदी सरकार के इन 11 वर्षों में भारत ने अनेक क्षेत्रों में ऐतिहासिक और निर्णायक प्रगति की है, जिसमें गरीब कल्याण, महिला सशक्तिकरण, डिजिटल क्रांति, आर्थिक विकास और राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.