प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 9 -- सात फरवरी 2025 से सात फरवरी 2026 तक नगरपालिका प्रशासन की ओर से शहर को सजाने संवारने के लिए 43.01 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा चुका है और करीब 14.71 करोड़ रुपये के विकास कार्य शीघ्र पूर्ण होने वाले हैं। इसमें पालिका के विस्तारित क्षेत्रों में सड़क, बिजली, जलनिकासी के नाले नालियां और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को प्राथमिकता दी गई है। यह दावा शुक्रवार को नगरपालिका कार्यालय में मीडिया कर्मियों के सामने एक वर्ष का लेखा जोखा प्रस्तुत करते हुए पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह के प्रतिनिधि विशाल विक्रम सिंह ने किया। नगरपालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने पत्रकारों को बताया कि नगरपालिका का वार्षिक बजट महज चार करोड़ रुपये है लेकिन सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ के सहयोग से पालिका के विस्तारित क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य करा...