महाराजगंज, जनवरी 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। निचलौल क्षेत्र के राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के एक छात्र द्वारा प्री बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका सोशल मीडिया पर वायरल होने की इन दिनों जोरों पर चर्चा है। इस मामले की जांच कराई गई तो छात्र ने सोशल मीडिया पर वायरल करने की बात कबूल की। सोशल मीडिया पर वायरल उत्तर पुस्तिका का मामला चर्चा में आया तो इसको लेकर डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा के निर्देश पर कॉलेज के प्रधानाचार्य गिरिजाशंकर अग्रवाल ने जांच कमेटी बनाई। दो शिक्षकों संदीप जायसवाल और सुधीर कुमार की कमेटी ने मामले की जांच की। जांच कमेटी ने बताया कि छात्र ने सोशल मीडिया पर अपने फॉलोअर बढ़ाने के चक्कर में बीते 14 फरवरी-2025 को 11 वीं कक्षा में गृह परीक्षा की उत्तर पुस्तिका को वायरल करने की बात कबूल की है। प्रधानाचार्य गिरिजाशंकर अग्रवाल ने बताया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.