प्रयागराज, फरवरी 5 -- प्रयागराज। जिले में अब तक कुल एक लाख 68 हजार 376 मतदाताओं को नोटिस दिया जा चुका है, जबकि 42 हजार 213 की सुनवाई हो चुकी है। निर्वाचन से जुड़े अफसरों का कहना है कि वोटर नोटिस मिलने के बाद बताए गए स्थान पर जाकर अपना साक्ष्य दें। जिससे अंतिम सूची में उनका नाम रहे। उप जिला निर्वाचन अधिकारी पूजा मिश्रा का कहना है कि ऐसे वोटर जिन्होंने 2003 का ब्योरा दिया है और उन्हें नोटिस मिला है, वो बीएलओ को अपना दस्तावेज उपलब्ध करा दें। इन लोगों को सुनवाई में जाने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन ध्यान रहे, जिन्होंने वर्ष 2003 का ब्योरा नहीं दिया है, उन्हें सुनवाई में जाना होगा। उन्होंने कहा जिन लोगों को नोटिस मिल रहा है, वो सुनवाई के लिए पहुंचें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...