चंदौली, दिसम्बर 14 -- चंदौली, संवाददाता। जिले में पोलियो अभियान की शुरूआत रविवार सीडीओ आर जगत साईं ने बाबा कीनाराम राज्य स्वशासी चिकित्सा महाविद्यालय प्रांगण में मातृ एवं शिशु कल्याण विंग के सामने लगाए गए ट्रांजिट पोलियो बूथ पर नवजात शिशु को दवा पिलाकर शुभारम्भ किया। अभियान के पहले दिन बूथों पर लक्ष्य के सापेक्ष कुल एक लाख 42 हजार 575 नौनिहालों को दो बूंद जिंदगी की पिलाई गई। बचे हुए बच्चों को टीम सोमवार से शुक्रवार तक घर-घर जाकर पोलियो रोधी दवा पिलाएगी। सघन पल्स पोलियो अभियान में कुल 307678 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इसके लिए जिले के सभी विकास खंडों में 1028 बूथ बनाए गए थे। इस दौरान बरहनी में लक्ष्य 29943 के सापेक्ष 15155 नौनिहालों को पोलियो रोधी दवा पिलायी गई। वहीं चहनियां में लक्ष्य 32281 बच्चों के ...