प्रयागराज, फरवरी 1 -- मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत अब नए फॉर्म भरवाने पर जोर चल रहा है। सात जनवरी को आलेख्य प्रकाशित होने के बाद अब तक नए मतदाता बनने के लिए एक लाख 27 हजार 749 मतदाताओं ने फॉर्म छह जमा किया है। जबकि संशोधन के लिए अब तक 29211 लोगों ने आवेदन किया है। विदेशों में रह रहे 59 भारतीयों ने भी आवेदन किए। विलोपन के लिए 1481 आवेदन प्रशासन के पास आए हैं। पूरा प्रशासनिक अमला इस वक्त नए वोटरों को जोड़ने के लिए जुटा है, लेकिन अब भी यही लग रहा है कि मतदाता सूची में बहुत अधिक नाम नहीं अपलोड हो सकेंगे। निर्वाचन कार्यालय में जमा किए गए फॉर्मों में नए वोटरों के 50, विलोपन के आठ और संशोधन के 27 आवेदन स्वीकृत कर लिए गए हैं, जबकि फॉर्म छह के 116 आवेदन, फॉर्म आठ यानी संशोधन के 147 आवेदन अस्वीकार कर दिए गए हैं। अफस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.