दरभंगा, फरवरी 1 -- दरभंगा। माघी पूर्णिमा के मौके पर सदर प्रखंड के गौसाघाट स्थित कमला नदी में रविवार को एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। शनिवार की देर शाम से ही श्रद्धालुओं की भीड़ वहां जुटने लगी थी। रविवार की अलसुबह से ही श्रद्धालुओं का जत्था नदी में स्नान करने लगा। स्नान करने के बाद लोगों ने कमला नदी तट पर स्थित महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर पूरे परिवार के सुख-शांति की कामना की। माघी पूर्णिमा में गौसाघाट में दूर-दूर से लोग पहुंचे थे। हजारों की संख्या में लोग सपरिवार आए थे। पूर्णिमा के मौके पर महिला, पुरुष, युवा, बच्चों व बुजुर्गों ने कमला मैया का जयकारा लगाते हुए नदी में डुबकी लगायी। गौसाघाट में अधिकतर लोग शनिवार की देर शाम से ही टेंपो चार चक्का व बस रिजर्व कर वहां पहुंचे थे। रविवार की सुबह भी विभिन्न ट्रेनों से हजारों श्रद्धाल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.