नोएडा, दिसम्बर 14 -- नोएडा। पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को 106024 बच्चों को दवा पिलाई गई। अभियान 20 दिसंबर तक चलेगा। पहले दिन दवा से वंचित बच्चों को घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी। जिला अस्पताल से इसकी शुरुआत हुई। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बच्चों को दवा पिलाने के लिए 1042 बूथ लगाए गए थे। जिले में 2008 के बाद से पोलियो का एक भी मरीज नहीं मिला है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र कुमार ने कहा कि भारत पोलियो मुक्त देश घोषित हो चुका है, लेकिन विश्व स्वास्थ्य संगठन के दिशा-निर्देश के अनुसार जब तक पड़ोसी देशों में पोलियो के मरीज मिलते रहेंगे तब तक दवा पिलाने का अभियान चलता रहेगा। लिहाजा पांच साल से कम उम्र के बच्चों को दवा पिलाना बेहद जरूरी है। इस मौके पर प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सिरोहा, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. उबैद कुरैशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.