फतेहपुर, फरवरी 14 -- अमौली। क्षेत्र के चांदपुर गांव के समीप नोन नदी के किनारे स्थित श्री गूढेश्वर अखंड परमधाम में महाशिवरात्रि के पर एक दिवसीय मेला का आयोजन किया जाता है। पुजारी रघुवर दास ने बताया कि यज्ञ, पूजन, भजन, कीर्तन व कथा निरन्तर चलेगी। शाम ढलते ही मंदिर की फूलों व लाइट से सजावट की जाएगी। लाखों की तादाद में भक्त मंदिर में दर्शन कर जलाभिषेक करेंगे। सैकड़ो की संख्या में कावड़िए गंगा जल से अभिषेक करेंगे। थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस को कई टुकड़ियों में विभाजित कर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। सभी प्रकार के वाहनों का मन्दिर क्षेत्र में प्रवेश वर्जित किया गया है। अन्य कोई मार्ग डायवर्जन पर नही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...