लखनऊ, जनवरी 5 -- लखनऊ, संवाददाता। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय और संबद्ध कॉलेजों में पढ़ने वाले एक लाख विद्यार्थी जल्द ही एआई क्षेत्र में विशेषज्ञ बनेंगे। इसके लिए एकेटीयू प्रशासन ने योजना बना ली है। इन छात्र-छात्राओं को एआई टेक्नोलॉजी का कोर्स व ट्रेनिंग कराई जाएगी। कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडेय ने बताया कि एकेटीयू को एआई विवि के तौर पर स्थापित किया जाएगा। इसके मद्देनजर बीटेक के सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल समेत अन्य विधाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों को एआई का माइनर कोर्स कराया जाएगा। ट्रेनिंग भी दी जाएगी। जिससे वह इंडस्ट्री में जाकर आसानी से कार्य कर सकें। एकेटीयू ने अलग से बनाई सेक्शन 8 कंपनी विवि ने कलाम सेंटर फॉर इनोवेशन एंड इनक्यूबेशन ऑफ स्टार्टअप एकेटीयू फाउंडेशन (केसीआईआईएस) नाम से कंपनी का गठन किया है। इस कंपनी की ...