मेरठ, फरवरी 20 -- लालकुर्ती थाना क्षेत्र में शाम करीब सात बजे ई रिक्शा चालक ने पुलिस को एक लाख रुपये लूट की सूचना दी। पुलिस ने सूचना देने वाले से ही रकम बरामद की है। सदर बाजार के टंडेल मोहल्ला निवासी नितिन ई रिक्शा चलाता है। गुरुवार शाम दालमंडी से नितिन ने सौरभ का कुछ सामान उठाया था और सप्लाई करने गया था। दो लाख रुपये का पर्चा सौरभ ने नितिन को दिया था, ताकि पेमेंट ले सके। सामान सप्लाई करने के बाद एक लाख रुपये का पेमेंट लेकर नितिन वापस आ रहा था। नितिन ने सोफीपुर क्षेत्र में रुड़की रोड पर लूट का हल्ला मचा दिया। लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। सख्ती से पूछताछ पर खुलासा हुआ कि नितिन ने ही रकम छुपा ली थी और लूट का हल्ला मचाया था। फिलहाल पुलिस ने नितिन को गिरफ्तार किया है और मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...