फिरोजाबाद, अप्रैल 6 -- थाना मटसेना पुलिस, एसओजी एवं सर्विलांस की संयुक्त टीम ने अक्टूबर में मिले युवक के शव की गुत्थी को सुलझा लिया है। युवक की हत्या एक लाख रुपये के लेन-देन में की गई थी। पुलिस ने दो हत्यारोपियों को भी गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त बाइक एवं सरिया बरामद की है। शिव कुमार चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना मटसैना ने हमराहों के साथ चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान दो हत्यारोपियों की जानकारी मिलने पर पुलिस ने विजयपुरा तिराहा पर चैकिंग की। इस दौरान धीरेन्द्र उर्फ मिन्नू पुत्र रवि शर्मा निवासी बवाइन थाना खैरगढ़ तथा रब्बी उर्फ रबजीत पुत्र इन्द्रपाल निवासी रसीदपुर कनैटा थाना मटसैना को पुलिस ने पकड़ लिया। उनके पास से पुलिस ने एक लोहे की रॉड (सरिया) जिससे मृतक रविकान्त के साथ मारपीट की गयी थी, एक रस्सी जिससे मृतक के हाथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.