पटना, दिसम्बर 8 -- सड़क सुरक्षा के प्रति युवा वर्ग जागरूक हों, इसके लिए हर दिन स्कूल, कॉलेज के साथ तमाम शिक्षण संस्थान में अभियान चल रहा है। दो घंटे के इस जागरूकता अभियान कार्यक्रम में 14 से 25 साल तक किशोर और युवाओं को शामिल किया जा रहा है। परिवहन विभाग और मिशन रोड सेफ्टी के संयुक्त अभियान के तहत एक लाख युवाओं को जनवरी 2026 तक सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की योजना है। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं को वास्तविक सड़क दुर्घटनाओं के सीसीटीवी फुटेज दिखाए जाते हैं, जिससे छात्र यह समझ सकें कि ओवरस्पीडिंग, गलत लेन में वाहन चलाना, हेलमेट-सीट बेल्ट न पहनना और ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करना कितना भयावह हो सकता है। साथ ही दुर्घटना होने की स्थिति में तुरंत क्या करना चाहिए, गोल्डन ऑवर में प्राथमिक उपचार कैसे दिया जाए और सरकार की कौन-कौन सी योजनाए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.