वाराणसी, दिसम्बर 18 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। पांडेयपुर स्थित एक होटल में आयोजित इंटरनेशनल मोबिलिटी कॉन्क्लेव में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने युवाओं के लिए बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार एक लाख युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराएगी, जिसमें करीब 30 हजार युवाओं को विदेशों में नौकरी दिलाई जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन युवाओं को विदेश भेजा जाएगा, उनका मासिक वेतन 50 हजार रुपये से कम नहीं होगा। इसके लिए सरकार प्रशिक्षण और स्किल डेवलपमेंट पर विशेष जोर दे रही है, ताकि युवाओं को वैश्विक स्तर की जरूरतों के अनुरूप तैयार किया जा सके। अनिल राजभर ने कहा कि प्रदेश में छह नए स्किल सेंटर बनाए जाएंगे, जहां युवाओं को आधुनिक तकनीक और विभिन्न क्षेत्रों में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन सेंटरों के माध्यम से युवाओं को न...