नोएडा, दिसम्बर 18 -- पुष्पोत्सव- 2026 के भव्य आयोजन की तैयारी 45-50 हजार पौधे बाहर से मंगाए जाएंगे, लेजर शो के साथ ड्रोन शो भी होगा ड्रोन की मदद से फूलों व अन्य चीजों की आकृतियां बनाई जाएंगी ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। ग्रेटर नोएडा का सम्राट मिहिर भोज सिटी पार्क आगामी फरवरी माह में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय पुष्पोत्सव-2026 के दौरान विभिन्न प्रजाति के लगभग एक लाख फूलों से महकेगा। प्राधिकरण भव्य आयोजन की तैयारी में जुट गया है। इस बार लेजर शो के साथ ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा। ड्रोन की मदद से आसमान में फूलों व अन्य चीजों की आकृतियां बनाई जाएंगी। यह आकर्षण का प्रमुख केंद्र होगा। प्राधिकरण के अधिकारी के मुताबिक पुष्पोत्सव के लिए 45-50 हजार मौसमी फूल पौधे खरीदे जाएंगे। सिटी पार्क में भी पौधे लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा बागवानी के शौकी...