पटना, फरवरी 13 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि इस वर्ष करीब एक लाख दुकानों में बाट और तराजू का सत्यापन किया गया है। 42 हजार दुकानों का निरीक्षण भी किया गया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शिविरों एवं निरीक्षण अभियान को आगे और सघन किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, व्यापार में पारदर्शिता तथा राज्य के राजस्व में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से प्रवर्तन एवं निगरानी की कार्रवाई सतत रूप से की जा रही है। उपभोक्ता संरक्षण एवं पारदर्शी व्यापार व्यवस्था के लिए प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है। राज्य में माप-तौल प्रणाली को सुदृढ़ किया गया है। कृषि विभाग के माप-तौल संभाग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में जनवरी 2026 तक कुल 441 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। इसमें माप-तौल उपकरणों का सत्य...