सीवान, फरवरी 19 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र सलोनेपुर गांव में घर में घुसकर अज्ञात चोर के द्वारा एक लाख के गहने समेत 49 हजार नगद रुपए की चोरी का मामला सामने आया है। इस संबंध में सलोनपुर निवासी विजय कुमार साहनी ने हुसैनगंज थाने में आवेदन देकर बताया कि 16 फरवरी की रात मेरे घर में घुसकर एक अज्ञात चोर द्वारा 49 हज़ार नगदी तथा लगभग एक लाख रुपये की सोने एवं चांदी के जेवर लेकर भाग गया। घटना की रात आवाज़ सुनकर जब मैं वहाँ पहुंचा तो देखा कि एक व्यक्ति घर से निकलने की फिराक में है। जब उसका पीछा किया तो वह दीवार फांदकर भागने में सफल रहा। भागने के क्रम में उसका एक कीपैड मोबाइल गिर गया जो मुझे मिला है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.