सीतामढ़ी, जनवरी 31 -- डुमरी कटसरी। विद्युत उप केन्द्र नयागांव द्वारा बकाया बिल संग्रह अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को इस दौरान 32 उपभोक्ताओ से एक लाख से अधिक की वसूली हुई। बिल राशि संग्रहित किया गया। साथ ही लम्बे समय से बिल भुगतान लंबित रखने वाले 18 उपभोक्ताओ का लाईन डिस्कनेक्ट किया गया। जेई चन्द्रकांत कुमार ने इसकी पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...