वाराणसी, जुलाई 22 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। धर्म सम्राट स्वामी करपात्रीजी महाराज का 118वां प्राकट्य महोत्सव सोमवार को लक्षार्चन से आरंभ हुआ। दुर्गाकुंड स्थित धर्मसंघ शिक्षा मंडल परिसर स्थित मणि मंदिर में भगवान विनायक का एक लाख किशमिश से अर्चन किया गया। मंत्रोच्चार से संपूर्ण मंदिर पूरे दिन गुंजायमान रहा। सुबह 7 बजे मुख्य यजमान पं. जगजीतन पांडेय ने सविधि गणपति पूजन किया। पं. शिवपूजन पांडेय के आचार्यत्व में बटुकों ने मंगलाचरण किया। स्वस्तिवाचन से पूजन को बढ़ाया गया। गणपति विग्रह का षोडषोपचार एवं राजोपचार पूजन किया गया। गौरी-गणेश, वरुण कलश पूजन के बाद श्रीगणेश के विग्रह को पंचामृत स्नान के अलावा फलों के रस से फलोदक स्नान, गर्भोदक स्नान, पुष्पों से पुष्पोदक स्नान, चंदन से गंधोदक स्नान के बाद अंत में गंगाजल से स्नान कराया गया। इसके बाद राजो...