लखनऊ, फरवरी 23 -- संत गाडगे अंबेडकर महासभा की ओर से चौक के पक्का पुल के पास संत गाडगे महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी 150 वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। यहां समाज के लोगों ने संत गाडगे महाराज के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही एक स्वर में कहा कि एक रोटी कम खाएंगे,लेकिन बच्चों को शिक्षित अवश्य बनाएंगे। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने संत गाडगे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कहा कि समाज के लोगों को संत गाडगे महाराज के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। लोगों को जागरूक होना चाहिए। समाज की 100 महिलाओं को साड़ी वितरण करके उन्हें सम्मानित किया गया। विचार गोष्ठी में भाजपा के महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने पहुंचकर बधाई दी। संत गाडगे अंबेडकर महासभा के अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि संत गाडगे महाराज का यह इकलौता पार्क है। संत गाडगे के नाम से रूचि खंड...