मुजफ्फरपुर, जनवरी 10 -- मुजफ्फरपुर, सोमनाथ सत्योम। ट्रेनों के परिचालन को सुचारु व तेज बनाने के लिए रेलवे नित्य नए प्रयोग कर रहा है। बड़े पैमाने पर कवच लगाकर परिचालन व्यवस्था को सुरक्षित व संरक्षित बनाया जा रहा है। वहीं, एक सेक्शन यानी रेलखंड में ट्रेनों की गति और ट्रैफिक कैसे बढ़े इसको लेकर सोनपुर रेलमंडल ने कवायद शुरू की है। मुजफ्फरपुर-रामदयालु नगर रेलखंड के बीच एक साथ दो ट्रेनों का परिचालन हो। इसको लेकर रेलखंड के मझौलिया रेलवे गुमटी संख्या छह और खबड़ा गुमटी संख्या सात के बीच आदर्श नगर के पास इंटरमिडिएट ब्लॉक हट (आईबीएच) बनाया गया है। इससे एक रेलखंड पर एक साथ दो गाड़ियां दौड़ सकेंगी। कवच प्रणाली की तर्ज पर एक के पीछे दूसरे ट्रेन का परिचालन होगा। इस प्रणाली के माध्यम से आगामी दो से तीन दिनों में सोनपुर रेलमंडल ट्रेनों का परिचालन शुरू कर स...