कानपुर, मार्च 20 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता सीएसजेएमयू में भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद नई दिल्ली की ओर से एक राष्ट्र- एक चुनाव विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इसका शुभारंभ विवि के अटल बिहारी वाजपेयी स्कूल ऑफ लीगल स्टडीज की ओर से सीनेट हॉल में शुक्रवार को सुबह दस बजे किया जाएगा। संगोष्ठी का उद्घाटन मुख्य अतिथि सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता अश्विनी कुमार उपाध्याय करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के कुलपति जेएस सिंह और एमएलसी अरुण पाठक शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में विवि के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी, रजिस्ट्रार डॉ. अनिल कुमार यादव, सीडीसी निदेशक प्रो. आरके द्विवेदी शामिल रहेंगे। संगोष्ठी के दूसरे दिन 22 मार्च, शनिवार को समापन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.