गाज़ियाबाद, मई 4 -- लोनी। लोनी की इंद्रापुरी कॉलोनी में रविवार को एक राष्ट्र एक चुनाव व्यापारी संवाद कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पूर्व सह संयोजक अशोक कुमार गोयल ने एक राष्ट्र एक चुनाव वाले मोदी सरकार के प्रस्ताव जन जन तक पहुंचाने और राष्ट्रहित में सहयोग करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से मजबूत व समृद्ध लोकतंत्र का मार्ग प्रशस्त होगा। जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह ने कहा कि देश में वर्ष 1952 से 1967 तक एक राष्ट्र एक चुनाव की व्यवस्था थी। अलग अलग चुनाव होना देश के विकास में बाधक है। पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव की प्रक्रिया अपनाने से देश में होने वाली आर्थिक बदहाली रुकेगी। साथ ही लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। सतेंद्र बंसल व पूर्व सभासद कृष्णा बंसल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.