छपरा, मार्च 24 -- छपरा, एक संवाददाता। जेपी विवि के कुलपति प्रो. परमेंद्र बाजपेई ने कहा कि एक राष्ट्र -एक चुनाव भारत के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है। वे रामजयपाल कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद का शुभारंभ करने के बाद युवाओं को संबोधित कर रहे थे। कुलपति ने कहा कि यह न केवल संसाधनों की बचत करेगा बल्कि शासन की प्रक्रिया को भी अधिक कुशल बनाएगा। युवा इस विषय पर नई ऊर्जा और विचार लेकर आए हैं।जो देश को एक नई दिशा देंगे।भारत सरकार युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय के तत्वावधान में यह कार्यक्रम राम जयपाल कॉलेज छपरा, नेहरू युवा केंद्र सारण के संयुक्त प्रयास से किया गया।रामकृष्ण मिशन आश्रम के सचिव स्वामी अतिदेवानंद महाराज जी ने अपना विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा और विचारशीलता भारत के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। यह कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.