उन्नाव, अप्रैल 28 -- उन्नाव। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सिंगरोसी स्थित एक कॉलेज में भाजपा युवा मोर्चा ने गोष्ठी कराई। वन नेशन.वन इलेक्शन विषय पर आयोजित गोष्ठी में प्रदेश उपाध्यक्ष एमएलसी सलिल बिश्नोई ने एक राष्ट्र एक चुनाव की उपयोगिता बताई। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव से कई तरह के फायदे होंगे। इससे प्रशासनिक और आर्थिक दक्षता बढ़ेगी। विकास कार्यों में निरंतरता आएगी। राजनीतिक स्थिरता मिलेगी और चुनावी खर्च में भी कमी आएगी। बताया कि बार-बार चुनाव से एकात्मकता कम हो रही है। इससे राष्ट्रवाद कमजोर हो रहा है। यह राष्ट्रीय अखंडता के लिए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग समय पर होने वाले चुनावों से आम आदमी का जीवन प्रभावित होता है। एक देश एक चुनाव को जन आंदोलन बनाना जरूरी है। इसे गांव-गांव तक पहुंचाना चाहिए। इससे राष्ट्र और समाज मजबूत होगा। गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.