आगरा, मई 2 -- भारतीय जनता पार्टी के निर्देश पर अमांपुर विधानसभा में एक चुनाव एक राष्ट्र विषय पर विचार गोष्ठी हुई। कार्यक्रम मक्खन लाल इंटर कॉलेज, आंबेडकर नगर में हुआ। विधायक हरिओम वर्मा ने एक राष्ट्र एक चुनाव के लाभ बताए। उन्होंने कहा कि अब देश के कुछ राज्यों में विधानसभा और लोकसभा चुनाव एक साथ होते हैं। एक चुनाव एक राष्ट्र अपनाने से देश में के करोड़ों रूपये की बचत होगी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला महामंत्री संजय सोलंकी ने किया। इस दौरान प्रबंधक बबली गर्ग, प्रधानाचार्य रामजीलाल वर्मा, मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, दरवेश फौजी, यतेन्द्र वर्मा, रूद्रप्रताप सिंह, रिंकू अग्रवाल, धीरज गुप्ता, सुधीर शर्मा, बृजेश राठौर, शिव प्रताप सिंह, अलोक कुमार, अनिल मौर्या, सोनू गुप्ता, राजकुमार वर्मा, तिरमल सिंह, भीमसेन कश्यप, रामसिंह शाक्य, बन्टू मौजूद रहे।...