नोएडा, मई 10 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। एक राष्ट्र एक चुनाव को लेकर भाजपा ने जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। इसके तहत शनिवार को नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में युवा टाउनहाल सम्मेलन का आयोजन किया गया,जिसमें बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने एक राष्ट्र एक चुनाव का समर्थन किया। इस कार्यक्रम के संयोजक पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद डॉ़ महेश शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता शारदा विवि के कुलाधिपति पीके गुप्ता ने की। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव एक प्रशासनिक सुधार है। देश में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ और नगर निगम, नगरपालिका, पंचायत चुनाव एक साथ होने से चुनावों के संसाधनों का खर्च कम होगा। एक रिपोर्ट के अनुसार 2024 लोकसभा चुनाव पर लगभग 1 लाख 24 हजार करोड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.