चंदौली, मई 3 -- पीडीडीयू नगर। एक राष्ट्र-एक चुनाव को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वावधान में शनिवार को पीडीडीयू नगर में एक जन जागरण यात्रा निकाली गई। जनजागरण यात्रा नगर के सुभाष पार्क से शुरू होकर जीटी रोड से कैलाशपुरी स्थित शिव मंदिर तक निकाली गई। मंदिर परिसर में आयोजित संगोष्ठी जिलाध्यक्ष आशीष रघुवंशी ने कहा कि की एक राष्ट्र एक चुनाव से देश में विकास की गति बढ़ेगी। इससे आर्थिक रूप से देश समृद्ध होगा। बार-बार चुनाव से होने वाले खर्च पर भी लगाम लेगेगी। क्षेत्रीय उपाध्याय युवा मोर्चा खुशबू सिंह ने कहां की एक राष्ट्र-एक चुनाव होने से पूरे देश में उन्नति होगी। देश को तोड़ने वाली शक्तियां कमज़ोर होगी। इस मौके पर अनिल यादव, हर्षित तिवारी, सयोजक हिमांशु सिंह, अशोक सोनकर, कमलाकर दुबे, आशुतोष तिवारी हर्षित, निधि तिवारी, कुंदन सिंह, सुमित सिं...