अयोध्या, सितम्बर 8 -- अयोध्या। भारत सरकार द्वारा विशेष अभियान एक राष्ट्र एक चुनाव के उत्तर प्रदेश के प्रभारी दिल्ली विश्वविद्यालय पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मोहित नागर रविवार को अयोध्या पहुंचे। उनके जनपद प्रथम आगमन पर अयोध्या जिले के जिला संयोजक अंकुर सिंह ने उनका स्वागत किया। श्री नागर ने सर्किट हाउस में जिले के प्रमुख लोगों से साथ बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश प्रभारी मोहित नागर ने बताया ये अभियान हर विद्यार्थी का अभियान है जिससे विद्यार्थी को जोड़ कर भारत के निर्माण में योगदान दिया सकता है साथ ही जिससे एक राष्ट्र एक चुनाव की मुहिम सफल हो सके और हर विद्यार्थी का अभियान बने। बैठक में अयोध्या ग्रामीण जिला संयोजक चंचल उपाध्याय, जिला सहसंयोजक निलेश एवं यश अग्रवाल मौजूद रहे। --
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.