रामपुर, मई 4 -- प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव की व्यवस्था 2029 तक लागू होने की संभावन है। लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ होंगे। इसमें जहां सरकार का कार्यकाल अधिक होगा, उसका कार्यकाल कम किया जाएगा और जहां सरकार का कार्यकाल खत्म होगा, उसे बढ़ा दिया जाएगा। इन चुनावों के सौ दिन के भीतर निकाय चुनाव और पंचायत चुनाव भी हो जाएंगे। भाजपा की ओर से हाईवे स्थित एक होटल में आयोजित लोकसभा सम्मेलन का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह, शहर विधायक आकाश सक्सेना, पूर्व सांसद घनश्याम सिंह लोधी, जिलाध्यक्ष हरीश गंगवार ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर मंत्री धर्मपाल सिंह ने एक राष्ट्र, एक चुनाव को समय की जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि चुनावों की वजह से देश पर अनावश्यक आर्थिक बोझ पड़ता है। द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.