किशनगंज, जनवरी 5 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि रविवार की देर रात बहादुरगंज में खनन विभाग की कार्रवाई ने ऐसा चमत्कार कर दिखाया कि सरकारी खजाना भी मुस्कुरा उठा। महज़ पांच ओवरलोड हाइवा ट्रकों से 42,68,590 का जुर्माना! अब ज़रा हिसाब लगाइए, अगर यही कार्रवाई रोज़ हो जाए, तो 30 दिन में करीब 12 से 13 करोड़ रुपये सीधे सरकारी तिजोरी में आ सकते हैं। लेकिन अफ़सोस, यह गणित सिर्फ कागज़ों में ही अच्छा लगता है। इधर, इस कार्रवाई से इंट्री माफिया गिरोह में हड़कंप है, वहीं सरकारी खजाना सोच में है-काश ऐसी आधी रात की जागृति रोज़ हो जाए! वैसे अररिया-गलगलिया और किशनगंज-दालकोला एनएच पर अवैध बालू और गिट्टी की तस्करी कोई नई बात नहीं है। स्थानीय लोग तो इसे "रोज़मर्रा का ट्रैफिक" मान चुके हैं। हैरानी बस इस बात की है कि जो धंधा हर रात चलता है, वह प्रशासन को सिर्फ कभ...