हापुड़, मार्च 18 -- थाना कपूरपुर क्षेत्र के गांव सपनावत में चौकी से चंद कदमों की दूरी पर रविवार की देर रात को अज्ञात चोरों ने मोबाइल, मेडिकल स्टोर व छोले चावल की तीन दुकानों का शटर तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया हैं। सोमवार की सुबह दुकान पहुंचे दुकान मालिकों को चोरी की घटना के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पीड़ितों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। गांव सपनावत निवासी आदित्य, शिव और शिवम ने बताया कि रविवार की रात को दुकानों का ताला लगाकर घर चले गए थे। सोमवार की सुबह दुकानों पर आकर देखा तो शटर का ताला टूटा हुआ मिला। शिवम ने बताया कि दुकान के अंदर जाकर देखा तो करीब चार हजार रुपये कीमत का लीड चार्जर व पांच मोबाइल फोन चोरी कर लिए थे। शिव ने बताया कि चोरों ने दो सिलेंडर और गल्ले का ताला त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.