नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- यही रात अंतिम, यही रात भारी, बस एक रात की अब कहानी है सारी...यह गीत विधानसभा चुनाव में आज यानी गुरुवार की रात के लिए चरितार्थ हो रही है। चुनावी समर में साम-दाम-दंड-भेद सब लगाने वाले प्रत्याशियों के लिए आज की रात काफी कशमकश वाली है। मतदान के बाद कार्यकर्ताओं के फीडबैक से तैयार डायरी पर मंथन के बाद अब इंतजार की रात है जो लंबी भी होगी और बेचैन करने वाली भी। दोनों फेज का चुनाव खत्म होने के बाद सबकी नजरें परिणाम पर है। कल काउंटिंग है उससे पहले उम्मीदवारों ने मतदान के बाद से ही एक-एक बूथ का फीडबैक लेना शुरू कर दिया है। कार्यकर्ता और समर्थकों ने अपनी रिपोर्ट में हर प्रत्याशियों को जीत दिला दी है। एक प्रत्याशी ही कहते हैं- कोई कार्यकर्ता और समर्थक मतदान के बाद यह नहीं कह रहे कि आपको उनकी जिम्मेदारी वाले बूथ पर कम वोट मिले ...