लखनऊ, मार्च 31 -- लखनऊ, संवाददाता। गोमतीनगर कोतवाली में एक युवक ने एक ही नंबर की दो गाड़ियां चलने का मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित के पिता के नाम पर आरटीओ में पंजीकृत कार काफी दिनों से घर में खड़ी है। इसके बाद भी चालान हो गया। इससे परेशान पीड़ित को पता चला कि उसके नंबर पर कोई दूसरी गाड़ी चल रही हैं। विशालखंड तीन निवासी पवन दीप सिंह के पिता गुरुचरन सिंह के नाम पर इनोवा गाड़ी रजिस्टर है। कुछ समय पहले पवन दीप को गाड़ी का चालान होने का पता चला। पीड़ित के मुताबिक उनकी कार घर खड़ी थी। ऐसे में चालान होना समझ से परे रहा। इस बीच इनोवा पर लगा फास्टटैग भी बंद होने की जानकारी मिली। छानबीन करने पर पता चला कि पवन के पिता के नाम पर दर्ज गाड़ी पर नया फास्टटैग भी इश्यू कराया गया है। इंस्पेक्टर गोमतीनगर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.