सराईकेला, जनवरी 3 -- राजनगर, संवाददाता। राजनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बाना पंचायत के टांगरानी और खेरकोचा के बीच गाड़ासाई पुलिया के समीप शुक्रवार दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक समेत दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की तत्परता से 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। जिसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजनगर पहुंचाया गया। चिकित्सकों के अनुसार घायल युवक और एक महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। जबकि अन्य का इलाज जारी है। घायलों की पहचान जोटा गांव निवासी प्रह्लाद सरदार, सोनामनी सरदार एवं बैसाखी सरदार के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही राजनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...