मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सोशल मीडिया पर एक युवक की कनपट्टी पर पिस्तौल ताने तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि यह युवक ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जिसने खुद ही यह फोटो अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया था। किसी ने उसका स्क्रिन-शॉर्ट लेकर सोशल मीडिया पर वारयल कर दिया। बताया जा रहा है कि युवक ने हथियार के साथ कई अलग-अलग एंगल से फोटो खिंचवाए हैं, जो अब फेसबुक और व्हाट्सएप ग्रुपों में तेजी से फैल रहे हैं। स्थानीय लोगों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस वायरल तस्वीर की जांच कर रही है। युवक की पहचान की जा रही है। हालांकि इस वायरल फोटो का पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है। जानकारी हो कि पूर्व में भी हथियार के साथ अलग-अलग थाना क्षेत्रों से तस्वीरें वायरल होती रही हैं। बि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.