चाईबासा, अगस्त 6 -- चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिला भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री प्रताप कटियार महतो ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन के निधन पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन का समाचार अत्यंत दु:खद है। उनका निधन न केवल झारखंड की राजनीति के लिए, बल्कि संपूर्ण समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत हो गया । शिबू सोरेन ने जनजातीय समाज, किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया। उनका पूरा जीवन जल जंगल एवं जमीन की रक्षा के लिए समर्पित था। उन्होंने लोगों को अपने हक और अधिकार के लिए लड़ना सिखाया। झारखंड ने अपना सच्चा सपूत खो दिया : नितिन चाईबासा। एफजेसीसीआई के प्रमण्डलीय उपाध्यक्ष नितिन प्रकाश ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.