सोनभद्र, जनवरी 8 -- सोनभद्र। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार मौर्य ने गुरुवार को तेंदु में स्थित ओम शिव महिमा मेडिकल स्टोर पर नशीली दवाइयां की जांच के लिए आवश्यक निरीक्षण व छापेमारी की कार्यवाही की। औषधि निरीक्षक के आने की खबर पाकर आसपास स्थित मेडिकल स्टोर ने अपने दुकान का शटर डाउन कर दिया और मौके से फरार हो गए। जिन दुकानदारों ने शटर बंद कर दिया उनको चेतावनी जारी की गई है। मौके पर ओम शिव महिमा मेडिकल स्टोर के प्रोपराइटर उपस्थित पाए गए। मेडिकल स्टोर पर गहनता से जांच की गई। जांच के दौरान मेडिकल स्टोर द्वारा कुछ दवाइयां के बिल नहीं दिखाए गए, जिसकी निरीक्षण आख्या सहायक आयुक्त औषधि को प्रेषित की जा रही है तथा उनको नोटिस जारी किया जा रहा है। निरीक्षण के समय संदिग्ध प्रतीत हो रही दो दवाइयां का नमूना जांच एवं गुणवत्ता के लिए लिया गया है। जिसे जांच के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.