लखनऊ, फरवरी 15 -- लखनऊ। आजाद चालक ट्रेड यूनियन ने 30 जनवरी 2026 की अधिसूचना से लागू की गई एकमुश्त कर व्यवस्था का स्वागत करते हुए इस योजना से पुराने वाहनों को बाहर रखने की मांग की है। रविवार को गोमतीनगर के विभूति खंड सीएनजी पंप पर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए यूनियन के अध्यक्ष प्रभुदीप सिंह सलूजा ने बताया कि पुराने वाहनों के मालिकों के सामने गंभीर पैदा हो गई है। वर्ष 2015 मॉडल के वाहन मालिक Rs.1,58,400 कर जमा कर चुके हैं जबकि नए वाहन मालिकों से मात्र Rs.74,529 एकमुश्त कर लिया जा रहा है। इस प्रकार पुराने वाहन मालिकों पर Rs.83,871 का अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। ऐसे में यूनियन मांग करती है कि जिन पुराने वाहनों ने पहले ही अधिक कर जमा कर दिया है, उन्हें नई योजना से बाहर रखा जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.