लखीमपुरखीरी, जनवरी 2 -- ओटीएस योजना के तहत बकाया बिजली बिल जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। पहले इसकी लास्ट डेट 31 दिसंबर 2025 थी, अब इसे बढ़ाकर 03 जनवरी 2026 कर दिया गया है। एसडीओ व जेई ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत उपभोक्ताओं को बकाया बिल के मूलधन पर 25 प्रतिशत की छूट तथा ब्याज पर 100 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि बढ़ी हुई अंतिम तिथि का लाभ उठाते हुए समय रहते अपने बकाया बिजली बिल का निस्तारण कराएं। इसी क्रम में आज कस्बा खीरी स्थित ठाकुर द्वारा परिसर में विशेष बिजली बिल समाधान कैंप लगाया गया है। जहां उपभोक्ता मौके पर ही योजना का लाभ ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...