कौशाम्बी, फरवरी 21 -- मंझनपुर, संवाददाता परिवहन आयुक्त के निर्देशानुसार सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान आए वाहन स्वामियों को एक मुश्त कर व्यवस्था के बावत जानकारी देते हुए सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में 20 व 21 फरवरी को परिवहन मेले का आयोजन कराया गया। शनिवार को द्वितीय दिवस को परिवहन विभाग के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा टेंपो, टैक्सी, ट्रक, बस यूनियन के पदाधिकारी एवं वाहन स्वामियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्हें शासन द्वारा 30 जनवरी को जारी अधिसूचना के आधार पर 7500 किलोग्राम के वाहन को एक मुश्त कर व्यवस्था में शामिल किए जाने के बावत जानकारी दी गई। इतना ही नहीं समस्त वाहन चालकों एवं यूनियन के पदाधिकारियों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता नियमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.