प्रयागराज, जुलाई 15 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। गंगा और यमुना के बढ़ते जलस्तर के कारण अब बड़ी आबादी पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। मंगलवार को अधिकारियों ने तमाम इलाकों में निरीक्षण कर बाढ़ राहत की तैयारियों का जायजा लिया। गंगा का जलस्तर एक मीटर और बढ़ते ही राहत शिविरों को खोलना पड़ जाएगा। सबसे पहले बघाड़ा में पानी आने की उम्मीद है इसलिए एनी बेसेंट सहित शहरी क्षेत्र के 10 राहत शिविरों में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया। लेखपाल लगवाकर सभी जगह सफाई कराने के निर्देश दिए गए। गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। एसडीएम सदर अभिषेक सिंह ने मंगलवार को बक्शी बांध, सलोरी एसटीपी, बघाड़ा, सलोरी, बेलीगांव आदि इलाकों का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि जलस्तर तेजी के साथ बढ़ रहा है। एक मीटर जलस्तर और बढ़ा तो बघाड़ा के निचले इलाकों में पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.