बिजनौर, जुलाई 26 -- नजीबाबाद। फौजी अमित जिस महिला पर भरोसा करके लिव इन रिलेशन में रह रहा था वहीं उसने ही उसे मौत की नींद सुला दिया। एक मिसकॉल ने अमित को इस अंजाम तक पहुंचा दिया। पुलिस के अनुसार कई वर्ष पहले फौजी अमित के संपर्क में आई ममता करीब तीन वर्ष से नजीबाबाद के आदर्शनगर में उसके साथ रह रही थी। ग्राम कोटा रजबपुर अमरोहा निवासी सैनिक अमित सागर का ममता के साथ प्रेम प्रसंग हो गया और नजदीकियां इतनी बढ़ी कि दोना लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे। ममता ने अमित के लिये उत्तराखंड निवासी पति सुभाष को छोड़ दिया। ममता के एक पुत्र भी है। कहानी ने नया मोड़ लिया और अमित और ममता के बीच कुछ समय से संबों में कड़वाहट आ गई और परिणाम ये हुआ कि उनके बीच मारपीट होने लगी। 15 जुलाई को भी दोनों के बीच विवाद हुआ था। अमित ने ममता का सामान भी फेंक दिया था। मकान मालि...