लखनऊ, फरवरी 20 -- हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया सवालों के घेरे में है। आरोप हैं कि एक मिनट 40 सेकेंड में प्रत्येक डॉक्टर को इंटरव्यू लिया गया। पूरे मामले की अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम से शिकायत करने की बात कही है। लखनऊ में 108 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर हैं। इनमें एमबीबीएस डॉक्टरों की कमी है। डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए 55 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया था। 350 डॉक्टर इंटरव्यू में शामिल हुए थे। इसमें विदेश व निजी मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस करने वाले डॉक्टर भी शामिल हुए थे। सात जनवरी को सुबह 11 बजे से इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू हुई थी। जो शाम सात बजे तक चली। कमेटी ने आठ घंटे में 350 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह का कहना है कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर में मरीजों को बेहतर इलाज उपलब्ध करा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.