वाराणसी, मार्च 13 -- वाराणसी। परमानंदपुर स्थित विकास इंटर कॉलेज में गुरुवार को आयोजित जिला स्तरीय रस्सी कूद में अंकित यादव ने शानदार प्रदर्शन किया। दमखम दिखाते हुए एक मिनट में 40 बार रस्सी कूदी। स्पर्धा में रस्सी को सिर से ऊपर ले जाकर फिर पैर के नीचे से ऊपर लाना होता है, तभी अंक मिलता है। शिवम पाल एक मिनट में 38 बार रस्सी कूद कर दूसरे स्थान पर रहे। आनंद प्रजापति 32 बार ही कूद सके। इनको तीसरा स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम संयोजक डॉ. आशा सिंह ने बताया कि अब रस्सी कूद की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता भी आयोजित हो रही है। इस खेल में महंगे उपकरण की जरूरत नहीं होती है। रस्सी कूदने से फिटनेस अच्छी रहती है। रस्सी कूद से हृदय भी मजबूत होता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.